Azwaj-e-Muttahhiraat

0
937

Azwaje Muttahhirat

अज़वाजे मुताहरात

अज़वाजे मुताहरात उन पाक औरतो को कहा जाता हैं जिनसे अल्लाह के रसूल सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम ने निकाह किया इसके साथ ही अल्लाह के रसूल सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की इन पाक बीवीयो को उम्मुल मोमिनीन भी कहा जाता है| जैसा के अल्लाह ने कुरान मे फ़रमाया-

और नबी का हक मोमिनो पर उनकी अपनी जान से भी ज़्यादा हैं, और नबी की बीविया उनकी माएं हैं| (सूरह अहज़ाब 33/6)

नबी दुनिया मे खुदा का नुमाइन्दा होता है और काबिले एह्तराम होता जब वो दुनिया मे मौजूद हो और जब न हो यही वजह हैं नबी की बीवीया भी बहुत काबिले एहतराम होती हैं जिस लिये उनको मां का दरजा दिया जाता हैं|

अल्लाह के रसूल सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम ने अपनी ज़िन्दगी मे 11 निकाह किये जिनकी तफ़सीलात नीचे मौजूद हैं-

1. हज़रत खदीजा रज़ि0 – इनके वालिद का नाम खवैलद था और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम हिन्द बिन नियाश तमीमी था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत खदिजा की उम्र 40 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 25 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 25 मिलादुन्नबी को हुआ था| हज़रत खदीजा की वफ़ात 10 नबवी को हुई उस वक्त हज़रत खदीजा की उम्र 65 साल थी| हज़रत खदीजा नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 24 साल 6 महीने का वक्त गुज़ारा|

2. हज़रत सौदा रज़ि0 – इनके वालिद का नाम जमआ रज़ि0 था और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम सकरान बिन अम्र था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत सौदा की उम्र 50 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 50 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 10 नबवी को हुआ था| हज़रत सौदा की वफ़ात 22 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत सौदा की उम्र 75 साल थी| हज़रत सौदा नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 14 साल का वक्त गुज़ारा| हज़रत सौदा से 5 हदीसे रिवायत हैं|

3. हज़रत आइशा रज़ि0 – इनके वालिद का नाम हज़रत अबू बक्र सिद्दीक रज़ि0 जो मिल्लते इस्लामिया के पहले खलीफ़ा थे| आप सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की तमाम बीवीयो मे सिर्फ़ हज़रत आयशा ही कुंवारी थी| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत आइशा की उम्र 9 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 54 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 11 नबवी को हुआ था| हज़रत आइशा की वफ़ात 58 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत आइशा की उम्र 66 साल थी| हज़रत आयशा नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 9 साल का वक्त गुज़ारा| हज़रत आइशा से 2210 हदीसे रिवायत हैं|

4. हज़रत हफ़सा रज़ि0 – इनके वालिद का नाम हज़रत उमर रज़ि0 जो मिल्लते इस्लामिया के दूसरे खलीफ़ा थे| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम हज़रत हसनैन बिन हुजैफ़ा रज़ि0 था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत हफ़सा की उम्र 22 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 55 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 3 हिजरी को हुआ था| हज़रत हफ़सा की वफ़ात 30 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत हफ़सा की उम्र 59 साल थी| हज़रत हफ़सा नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 8 साल का वक्त गुज़ारा| हज़रत हफ़सा से 20 हदीसे रिवायत हैं|

5. हज़रत ज़ैनब रज़ि0 – इनके वालिद का नाम खुज़ैमा रज़ि0 था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम हज़रत अब्दुल्लाह बिन जहश सहमी रज़ि0 था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत ज़ैनब की उम्र 30 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 55 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 4 हिजरी को हुआ था| हज़रत ज़ैनब की वफ़ात 4 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत ज़ैनब की उम्र 30 साल थी| हज़रत ज़ैनब नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 3 महीनो का वक्त गुज़ारा|

6. हज़रत उम्मे सलमा रज़ि0 – इनके वालिद का नाम अबू उमय्या था और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम अबू सलमा था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत उम्मे सलमा की उम्र 26 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 56 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 4 हिजरी को हुआ था| हज़रत उम्मे सलमा की वफ़ात 63 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत हफ़सा की उम्र 84 साल थी| हज़रत उम्मे सलमा नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 7 साल का वक्त गुज़ारा| हज़रत उम्मे सलमा से 378 हदीसे रिवायत हैं|

7. हज़रत ज़ैनब रज़ि0 – इनके वालिद का नाम जहश था और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप तलाकशुदा थी| इनके पहले शौहर का नाम हज़रत ज़ैद बिन हारिस रज़ि0 था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत ज़ैनब की उम्र 36 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 57 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 5 हिजरी को हुआ था| हज़रत ज़ैनब की वफ़ात 20 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत ज़ैनब की उम्र 52 साल थी| हज़रत ज़ैनब नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 6 साल का वक्त गुज़ारा|

8. हज़रत ज़ुवेरिया रज़ि0 – इनके वालिद का नाम हारिस था| आप सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम मसाकह बिन सफ़वान था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत ज़ुवेरिया की उम्र 20 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 57 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 5 हिजरी को हुआ था| हज़रत ज़ुवेरिया की वफ़ात 50 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत ज़ुवेरिया की उम्र 65 साल थी| हज़रत ज़ुवेरिया नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 6 साल का वक्त गुज़ारा| हज़रत ज़ुवेरिया से 7 हदीसे रिवायत हैं|

9. हज़रत उम्मे हबीबा रज़ि0 – इनके वालिद का नाम हज़रत अबू सुफ़ियान रज़ि0 था| आप सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम अबदुल्लाह बिन जहश था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत उम्मे हबीबा की उम्र 36 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 58 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 7 हिजरी को हुआ था| हज़रत उम्मे हबीबा की वफ़ात 44 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत उम्मे हबीबा की उम्र 73 साल थी| हज़रत उम्मे हबीबा नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 6 साल का वक्त गुज़ारा| हज़रत उम्मे हबीबा से 65 हदीसे रिवायत हैं|

10. हज़रत सफ़िया रज़ि0 – इनके वालिद का नाम हय बिन अखतब था| आप सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम कनाना बिन अबी अल हकीक था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत सफ़िया की उम्र 17 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 59 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 7 हिजरी को हुआ था| हज़रत सफ़िया की वफ़ात 50 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत सफ़िया की उम्र 60 साल थी| हज़रत सफ़िया नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 3 साल 9 महिने का वक्त गुज़ारा| हज़रत सफ़िया से 10 हदीसे रिवायत हैं|

11. हज़रत मैमूना रज़ि0 – इनके वालिद का नाम हज़रत हारिस रज़ि0 था| आप सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह से पहले आप बेवा थी| इनके पहले शौहर का नाम अबू दहम बिन अब्दुल उज़्ज़ा था| नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से निकाह के वक्त हज़रत मैमूना की उम्र 36 साल और नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम की उम्र 59 साल थी| इनका निकाह नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम से 7 हिजरी को हुआ था| हज़रत मैमूना की वफ़ात 51 हिजरी को हुई उस वक्त हज़रत मैमूना की उम्र 80 साल थी| हज़रत मैमूना नबी सल्लल लाहो अलैहे वसल्लम के साथ लगभग 3 साल 3 महीने का वक्त गुज़ारा| हज़रत मैमूना से 72 हदीसे रिवायत हैं|


Warning: A non-numeric value encountered in /home/u613183408/domains/ieroworld.net/public_html/wp-content/themes/Newspaper/includes/wp_booster/td_block.php on line 326